टिहरी-तोताघाटी के पास सड़क हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Dehradun, तोताघाटी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया. SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 2 लोगों में से एक घायल को बाहर निकाला. जबकि, दूसरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी. शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया.

घायल व्यक्ति:- देव सिंह चौधरी उम्र 34 वर्ष R/O विकासनगर

मृतक:- दिनेश सिंह चौधरी उम्र 40 वर्ष R/O विकासनगर