–संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
-अभियान के दौरान बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारियों, मजदूरों व फेरी वाले रहे निशाने पर
-बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत 20 व्यक्तियों तथा 6 मकान मालिकों के विरूद्ध की गई पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
-सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश के लिए नियमित रूप बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दिए गए निर्देश

Dehradun, थाना सहसपुर में निवास करने वाले बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी/मजदूर / फड़ ठेली वालो के सत्यापन हेतु अलग- अलग टीमें बनाकर सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा कस्बा रामपुर, शंकरपुर क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन के दौरान संदिग्ध मिले 20 व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गयी व उनका सत्यापन किया गया। उक्त सभी व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के तहत नगद चालान कर 5500 वसूले गए. बिना सत्यापन मजदूर व किरायेदार रखने वाले 6 मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में कुल रू 60,000/- धनराशि का चालान किया गया। साथ ही बिना कागजात पाए गए 5 वाहनों को सीज किया गया। सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
