–लीग में 7 पुरुष व 4 महिला आइकन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
देहरादून, उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी. एक बार फिर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग का रोमांच शुरू होने जा रहा है. यूपीएल का तीसरा संस्करण आगामी 21 सितंबर से दून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा. एक अक्टूबर तक चलने वाली इस टी-20 लीग में प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा.
सीएयू के तत्वाधान में होगा आयोजन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ यानि सीएयू के तत्वावधान में होने वाली लीग में इस बार पुरुष वर्ग में सात और महिला वर्ग में चार टीमें मैदान में उतरेंगी। पुरुष वर्ग में देहरादून वारियर्स, यूएसएन इंडियंस, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटंस, ऋषिकेश रिवर किंग्स, पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल टाइगर्स के बीच मुकाबले होंगे। महिला वर्ग में मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेंस और देहरादून वारियर्स खिताब के लिए जोर लगाएंगी। महिला प्रतियोगिता का आकर्षण चार आइकन खिलाड़ी प्रेम रावत, राघवी बिष्ट, नंदिनी कश्यप और श्वेता वर्मा होंगी।

1 अक्टूबर तक मुकाबले
यूपीएल 2026 के सभी मुकाबले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग के अधिकृत प्लेटफार्म के अनुसार पहले संस्करण की टीवी और डिजिटल पहुंच 2.1 करोड़ से अधिक रही थी.
