-दीपावली की छुट्टियों पर ट्रेनों में वेटिंग 300 पार, बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग फुल

देहरादून, दीपावली की छुट्टियां मनाने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और आपने ट्रेन का रिजर्वेशन या बस में आनलाइन सीट बुक नहीं कराई तो परेशानी तय है. कारण, ट्रेनों में रिजर्वेशन की वेटिंग 300 तक पहुंच गई है. बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग भी पैक हो चुकी है। मारामारी को देखकर उत्तराखंड परिवहन निगम ने 200 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है।
एक साथ 5 दिन की छुट्टी
दीपावली पर इस बार सीधे करीब पांच दिन की छुट्टी मिल रही है। 11 नवंबर को माह का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी सरकारी कार्यालयों व अधिकांश शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। 12 नंबवर यानी रविवार को दीपावली है और अगले तीन दिन 15 नवंबर तक भाईदूज के कारण अवकाश है। ऐसे में अपने घर जाने वालों ने ट्रेनों में कई माह पहले रिजर्वेशन करा लिया था तो परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वाल्वो, एसी और आनलाइन टिकट बुङ्क्षकग से जुड़ी साधारण बसों के टिकट भी बुक हो चुके हैं।

दिल्ली रूट के लिए मारामारी
ऐसे में परिवहन निगम की ओर से लंबी दूरी की अन्य साधारण बसों के टिकट आनलाइन बुक करने शुरू कर दिए हैं। दून से रवाना होने वाली सभी ट्रेनों की बुकिंग बढ़ गई है. सबसे ज्यादा दिल्ली रूट के लिए मारामारी हो रही है.