बड़ा sadak हादसा, 33 लोग थे सवार, 7 की मौत

-जनपद नैनीताल में बड़ा हादसा, हरियाणा से आयी बस हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

Dehradun, रविवार को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है.

बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी 

उक्त सूचना पर  मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस (HR 39E 0724) में 33 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने के लिए आये हुए थे. बस  घटनास्थल पर अनियंत्रित होने के बाद लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

अब तक 7 की मौत की पुष्टि 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर NDRF, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच हुए बस में सवार लोगों में से 26 घायलों को रेस्क्यू किया. इसके बाद  उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया. जबकि,  घटना में कुल 07 लोगों (05 महिलाएं, 01 पुरुष व 01 बच्चा) की मृत्यु हो गयी. जिन्हें SDRF टीम द्वारा रोप व स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।