
देहरादून, देर रात दून के त्यागी रोड रोड फायरिंग, 1 घायल, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबाेचा, आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में प्रयोग किया गया रिवाल्वर, 1 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद.
दून पुलिस की चेतावनी, सुधर जाओ या जेल जाओ
बताया जा रहा है कि देर रात 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि त्यागी रोड पर कुछ लोगों के बीच हुए विवाद में फायरिंग की घटना हुई है. जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है. सूचना पर थाना कोतवाली से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस को पता चला कि आकाश नाम का एक युवक अपने भाई शिवम व अपने दोस्त के साथ अपनी मोटर साइकिल से रेलवे स्टेशन से त्यागी रोड की ओर जा रहा था. तभी कमल होटल के पास कार सवार 3 व्यक्तियों द्वारा उन्हें रूकने का इशारा करते हुए उनके किसी रेस्टोरेंट के सम्बन्ध में जानकारी मांगी गयी. इस दौरान किसी बात को लेकर दोनो पक्षों के मध्य विवाद हो गया. कार सवार तीन व्यक्तियो में से एक के द्वारा अपनी रिवाल्वर निकालकर आकाश व उसके साथियों पर फायर कर दिया. जिसमें आकाश के भाई शिवम के पैर पर गोली लग गयी. जिसके बाद उसको दून अस्पताल ले जाया गया.
रिवॉल्वर व कारतूस बरामद
घटना के सम्बन्ध में वादी आकाश द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में केस दर्ज हुआ. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गईं. करीब 35 सीसीटीवी कैमरों को चैक किए गए. आखिर में घटना में होंडा एस क्रास कार का प्रयोग किया जाना प्रकाश में आया. जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले तीनों अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन के निकट एक बारात घर के पास से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर 1 जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए.
आरोपी फरीदाबाद में है वकील
अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि त्यागी रोड में कुछ युवकों से उनका रेस्ट्रोरेंट का पता पूछने पर विवाद हो गया था. जिस पर रजत जयसवाल द्वारा आवेश में आकर उन पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर झोंक दिया. अभियुक्त रजत फरीदाबाद कोर्ट में वकील है. जिसका सहस्त्रधारा रोड में भी एक फ्लैट है. वह अपने साले की शादी के प्री-वैडिंग शूट के लिये देहरादून आया था.
पुलिस की डिटेल
1- रजत जयसवाल पुत्र उपकार सिंह जायसवाल निवासी मकान नंबर 7/8 फ्रूट गार्डन, फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र 31 वर्ष
2- चिराग कुमार स्वर्गीय श्री संजीव कुमार निवासी 5/14, NITS, फरीदाबाद हरियाणा, उम्र- 29 वर्ष
3- देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय राधा रमन सिंह निवासी मकान नंबर 471 गली नंबर 4 महेंद्र नगर थाना गांधी पार्क, अलीगढ उत्तर प्रदेश हाल निवासी फरीदाबाद, हरियाणा उम्र 42 वर्ष।
बरामदगी:-
1- एक लाइसेंसी रिवाल्वर.32 बोर
2- एक जिंदा कारतूस .32 बोर
3- 02 खोका कारतूस .32 बोर
4- घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की होंडा एस क्रास कार.