भूमाफियाओं की सरकारी ज़मीन पर नजर, लगातार सामने आ रही हैँ ऐसी शिकायतें
देहरादून: राजधानी के आईटी पार्क क्षेत्र में ग्राम पंचायत शेरागांव की करीब पांच बीघा भूमि पर कुछ लोगों ने पहले कब्ज़ा किया. उसके बाद प्लाटिंग शुरू की. ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की। उसके बाद मंत्री जोशी एक्शन में आए और डीएम देहरादून सोनिका को जांच के लिए कहा था। डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम मौके पर जांच को गई।

शिकायत सही पाई गई
शिकायत सही पाए जाने पर अब दो नामजद समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने ग्राम पंचायत शेरागांव की भूमि पर बिना परमिशन के पहले समतलीकरण किया गया. उसके बाद प्लाटिंग का कार्य शुरू किया गया. राजपुर थाने की पुलिस चौकी आइटी पार्क प्रभारी धनीराम पुरोहित ने बताया कि बलवंत, सुमित व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन का दावा है आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.