राज्य आंदोलनकारियों को 10 % आरक्षण, इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट परियोजना को भी मंजूरी

धामी कैबिनेट में लिए गए प्रमुख निर्णय:

—-

-राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर लगी मुहर।

-राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए अंब्रेला एक्ट बनाएंगे, विधेयक को स्वीकृति

-राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के लिए अंब्रेला एक्ट के लिए विधेयक को स्वीकृति, -राज्य के विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत प्रवेश व शुल्क में छूट।

– अनुपूरक बजट को मंजूरी

-जीएसटी संशोधन विधेयक को मंजूरी

– लोक ऋण विधेयक को स्वीकृति

-दैनिक वेतन, आउट सोर्सिंग, संविदा कर्मचारियों को मातृत्व, पितृत्व, बाल्य देखभाल अवकाश को मंजूरी

-आयुष नीति को मंजूरी

-स्टेट इंस्टीट्यूटऑफ़ होटल मैनेजमेंट रामनगर का ढांचा स्वीकृति

-इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट परियोजना को मंजूरी

-आपदा प्रबंधन विभाग में 148 पदों को मंजूरी

-एकल पद पर भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की 25 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची भी बनेगी।