-पहले दी थी रात में कम करने की चेतावनी, DM ने बनाई थी QRT टीम

Dehradun,रोड कटिंग शर्तों के निरंतर उल्लंघन पर डीएम का आखिरकार डीएम सख्त हुए हैं. बताया गया है कि रोड क्यूआरटी टीम सिर्फ नाम की नही, ढेरों चेतावनी नोटिस के पश्चात भी नही चेते विभाग, कार्यप्रणाली में कोई सुधार नही। इसके बाद कई थाना क्षेत्रों में तीन केस कर्ज किया गया हैं.
ठेकेदारों पति केस
ताबड़तोड़ तीन थानों में यूपीसीएल के ठेकेदारों पर एक साथ दर्ज हुए संगीन मुकदमें. प्रशासन ने कहा है कि जान से बढकर कुछ नही, मजबूर न करें विभाग, जनमानस की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नही.

-डीएम की क्यूआरटी टीम शहर के रोड़ निरीक्षण पर मुस्तैद,कोताही पर अवश्य होगी कड़ी र्कारवाई
-जनमानस की जान जोखिम में डालने वाले ठेकेदारों एवं जेई के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
-रोड़ कटिंग शर्तों के उल्लंघन पर किए गए मुकदमें दर्ज
-थाना राजपुर रोड़, पटेलनगर, नेहरू कालोनी में एक साथ दर्ज कराए गए मुकदमें।
-चेताने के बाद भी नही बदली जा रही थी कार्य प्रणाली, प्रशासन को लेना पड़ा सख्त एक्शन
-रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक थी कार्य अनुमति, दिन में ही खोदा जा रहा शहर, सुरक्षा मानकों के विपरित
-अनुमति 100-100 मी0, खोदी जा रही थी 300-400 मी0 न ही किया जा रहा रिस्टोर
-बेरिकेटिंग एंव सुरक्षा इंतजाम भी नही, सड़क रेस्टोरेशन कार्य भी मानक एवं शर्तों के अनुरूप नही।
-खुदाई के बाद सड़क पर फैल रहा मलबा, खुले छोड़ दिए गए गड्डे, जनमानस को जानमाल एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के खतरे की बनी रहती है प्रबल संभावना।