अपंजीकृत मदरसों पर अब नकेल कसने की तैयारी, जिला प्रशसन सख्त, मांगी डिटेल

देहरादून, दून में नॉन रजिस्टर्ड मदरसों पर जिला प्रशासन सख्त, DM सविन बंसल ने सभी SDM से अपंजीकृत मदरसों की मांगी डिटेल, कहा-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर होगा सर्वे, डीएम बोले-जो मदरसे पंजीकृत हैं, उनमें मानकों का परिपालन की स्थिति व एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का परिपालन, मीड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा का समुचित रिर्पोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए.

डीएम ने ली बैठक

गुरूवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक ली. एसडीएम को निर्देशि दिए कि जनपद में ऐसे मदरसे जो पंजीकृत नहीं है, के संचालन का विवरण प्रस्तुत करें. इस कार्य में जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए मदरसों का सर्वे कर नियमानसुार कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत किया जाए. डीएम ने ये भी निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों व अन्य सेंन्टर की समुचित विवरण उपलब्ध करायेंगे. इसके अलावा जो मदरसे पंजीकृत हैं, उनमें मानकों का परिपालन की स्थिति और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का परिपालन, मीड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा आदि समुचित रिर्पोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान एडीएम प्रशासन जयभारत सिहं, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उप मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे.