
–आरोपी पिछले 03 माह से फरार चल रहा था जिस पर 25000 रु.का ईनाम घोषित था।।
-पुलिस कर्मियोें पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास करने वाला कुख्यात गौे-तस्कर अब आया एसटीएफ की गिरफ्त में
देहरादून, उत्तराखंड राज्य के DGP अशोक कुमार द्वारा राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने भी उत्तराखंड में गैंगस्टर व इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में कल रात सीओ एसटीएफ सुमित पांडे द्वारा प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा 3 दिन तक चले ऑपरेशन के बाद थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंहनगर से फरार 25000 रुपये के ईनामी अपराधी युनुस पुत्र बुन्दन निवासी वार्ड न06 शेरगढ़ थाना शेरगढ़ जनपद बरेली यूपी को थाना शेरगढ़ क्षेत्र बरेली से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ईनामी अपराधी थाना पुलभट्टा से धारा 307 आईपीसी व गौकशी के मुकदमें में वाँछित चल रहा था.
मांस की तस्करी के साथ पुलिस पर हमले के थे प्रयास
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि बीती 13 अप्रैल 2023 को पुलभट्टा पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया था. जिसमें अभियुक्त युनुस व उसके 3 साथियों के द्वारा 2 गाड़ियों से गौमांस की तस्करी की जा रही थी. जब पुलभट्टा पुलिस के द्वारा इन्हें शंकर फार्म कट के पास हाइवे में रोकने के प्रयास किया गया तो अभि0 गणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया. लेकिन पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गयी. पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर दोनों गाड़ियों को रोक लिया था. जिसमें एक अभियुक्त अलीम मौके पर ही तंमचे के साथ पकड़ा गया था. बाकी उसके 3 साथी मौके से भागने में कामयाब रहे थे. पकड़े गये दोनों वाहनों से कुल 5 कुन्तल मांस बरामद हुआ था. तभी से आरोपी युनुस फरार चल रहा था. जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा 30 जून 2023 को 25000 रुपए का ईनाम घोषित किया था. पिछले 3 माह में फरारी के दौरान अभि0 उत्तराखण्ड व यूपी के कई स्थानों छिपा रहा.
देर रात हुई गिरफ्तारी
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि हमारी एक टीम विगत एक माह से इस शातिर ईनामी अपराधी युसुस पर काम कर रही थी. जिसके ऊपर यूपी व उत्तराखण्ड में गौकशी व मारपीट के कई मुकदमें पंजीकृत हैं. कल शाम टीम को एसटीएफ की इस ईनामी अपराधी के सम्बन्ध में गोपनीय जानकारी मिली कि यह शातिर अपराधी उत्तराखण्ड-यूपी बार्डर से लगे थाना शेरगढ़ क्षेत्र में ही कहीं पर रह रहा हैं. इस सूचना पर एसटीएफ की टीम को शेरगढ़ क्षेत्र में भेजा गया. वहां पर मैनुवली इस अपराधी के बारे में जानकारी जुटाकर दिनाँक 4.07.23 की देर रात्रि में गिरप्तार किया गया है.
तीन आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड एसटीएफ का मुख्य फोकस ईनामी अपराधियो की गिरप्तारी पर किये हुये है. जिसके लिये प्रत्येक कुख्यात ईनामी अपराधी पर एक अलग कार्ययोजना बनाकर उनकी धर पकड़ कर रही है. जिनकी गिरप्तारी के लिये एसटीएफ ने सम्पूर्ण भारत के लगभग सभी राज्यों में छापामारी की गयी है. जिसके परिणाम स्वरूप उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अब तक 38 ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. जिनमें से 1-1 लाख रूपये के ईनामी 3 अपराधी भी शामिल हैं.