चुनाव नजदीक देख नियुक्तियों में सरकार ने दिखाई तेजी, पंचायती राज विभाग के 350 कार्मिकों को CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र

ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव

युवाओं से किया गांवों के विकास के लिये समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान

विकसित उत्तराखण्ड हम सबका सामुहिक लक्ष्य-मुख्यमंत्री

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पंचायती राज विभाग के 8 सहायक लेखाकारों तथा 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है.