राजभवन मे वसंतोत्सव-2024 का आगाज, आम लोगों के लिए कल तक खुला रहेगा

*राज्यपाल ने इस वर्ष के लिए चयनित ‘‘थुनेर’’ के विशेष पोस्टल का विमोचन किया।*

**वसंतोत्सव के पहले दिन में आईएमए, आईटीबीपी, पीएसी और होमगार्ड के जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।*

 

**छोलिया, खुखरी डांस एवं योगा करतबों ने लोगों को रोमांचित किया।*

**वसंतोत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों का दिखा गजब उत्साह।*

 

**उत्तराखण्ड के पुष्पों में अलग ही सौंदर्य और विशिष्टता है, निश्चित ही आने वाले समय में यह पुष्प प्रदेश बनेगा- राज्यपाल*

 

**तीन दिवसीय वसंतोत्सव की गूंज दूर तक जाना निश्चित है- राज्यपाल*

 

**वसंतोत्सव में 15 विभिन्न श्रेणियों में कुल 1811 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, विभिन्न संस्थाओं/व्यक्तियों ने कुल 360 स्टॉल लगाए।*