दून में आधी रात 2.30 बजे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 आरोपियों को दबोचा

बदमाशों से तमंचे व चाकू बरामद, एक कुख्यात गत 11 वर्षों से था फरार

Dehradun, लंबे समय से गोतस्करी में शामिल सहारनपुर के एक गिरोह के चार सदस्यों को दून पुलिस ने आधी रात में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. बाकायदा, मुठभेड़ के दौरान कई राउंड फायर हुई. जिसमें पुलिस का एक सिपाही व दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. घटना को लेकर एसएसपी अजय ङ्क्षसह ने मौके का मुआयना कर निरीक्षण किया. अरेस्ट एक बदमाश गत 11 वर्षों से फरार चल रहा था.

जंगलों की ओर भागने लगे

दून एसएसपी अजय ङ्क्षसह ने बताया कि शुक्रवार देर रात 2.30 बजे क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस आशारोड़ी बैरियर पर चेङ्क्षकग कर रही थी. इसी दौरान एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो पुलिस चेङ्क्षकग होते देख जंगल की ओर मुड़ गई. पुलिसकर्मियों ने वाहन का पीछा किया और कार में सवार दो आरोपियों को मौके से दबोचा. लेकिन, दो अन्य बदमाश मौका देखकर जंगल की ओर भाग गए. जंगल की ओर भागे दो अन्य बदमाशों की तलाश के लिए जंगल में कॉम्बिंग की गई. जंगल के अंदर अचानक बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी. इस दौरान एक गोली पुलिस के सिपाही प्रदीप के पैर में लगी. पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायङ्क्षरग में एक गोली बदमाश एहसान के एक पैर व दूसरे बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के दोनों पैरों पर गोली लगी. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों से देसी तमंचा, पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद हुए.

फैजान के खिलाफ दर्ज हैं 2 केस 

-बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के खिलाफ क्लेमेंट टाउन थाने में वर्ष 2012 में पशु क्रूरता के तहत केस दर्ज.

-उसने वर्ष 2013 में कोर्ट में किया था सरेंडर, जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार.

-कोर्ट ने फैजान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए.

-बदमाश पर 5 हजार रुपये इनाम भी था घोषित.

-फैजान के खिलाफ हरिद्वार व सहारनपुर में भी 15 से भी ज्यादा केस दर्ज.

 

2022 में सहारनपुर में पुलिस पर की थी फायर 

बदमाश फैजान कुख्यात बदमाश है. उसने वर्ष 2022 में मुठभेड़ के दौरान सहारनपुर पुलिस पर फायङ्क्षरग की थी और मौके से फरार हो गया था. दूसरे बदमाश शमीम पर पशु क्रुरता व अन्य एक्ट में 12 व एहसान पर 4 केस दर्ज हैं. गिरोह सहारनपुर के ग्राम गंदेवडा का है. सहारनपुर पुलिस गिरोह का पीछा कर रही थी. बदमाश भागकर दून आए और पटेलनगर क्षेत्र में रहने लगे.

 

ये हैं आरोपी 

-एहसान निवासी फतेहपुर, जनपद सहारनपुर.

-फैजान उर्फ फिल्टर निवासी सहारनपुर.

-समीम फतेहपुर सहारनपुर.

-अमजद मेहूंवाला पटेलनगर, दून