गुलदार के खाल मामले में STF ने की 1 और गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी को काशीपुर से किया गिरफ्तार, पहले हो चुके हैं 4 अरेस्ट

देहरादून, शनिवार देर रात एसटीएफ सुमित पाण्डे के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 4 शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से 1 टाइगर(बाघ) की खाल व करीब 15 किग्रा बाघ की हड्डी बरामद की थी. गिरफ्तार चारों तस्कर जनपद पिथौरागढ़ स्थित धारचूला के रहने वाले थे. चारों तस्करों ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया था कि उक्त खाल व हड्डियाँ वे लोग काशीपुर से एक व्यक्ति से लाये हैं, जो कि दून का रहने वाला है. वह ही मुख्य शिकारी है उसने ही टाइगर को मारा है. सूचना पर अब एसटीएफ ने उस आरोपी को भी दबोच लिया है.

टीम का किया गया था गठन 

एसएसपी एसटीएफ उत्तराखण्ड आयुष अग्रवाल के अनुसार सूचना मिलने पर एसटीएफ व तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी की एक संयुक्त टीम का गठन कर पोचर की तलाश में भेजी गयी. टीम द्वारा कल कार्रवाई करते हुए काशीपुर मण्डी चौकी क्षेत्र से मुख्य अभियुक्त अर्जुन सिंह निवासी रिस्पना, नेहरु कालोनी जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसने ही बड़ापुर रेंज बिजनौर के जंगल में 2 माह पहिले इस टाइगर को जहर देकर मारा था. उसके बाद उसकी खाल व हड्डियों को निकालकर रख लिया था. उन्हीं खाल-हड्डियों को उसने इन 4 लोगों को बेचने के लिए दिया था, जो कल खटीमा में माल के साथ पकड़़े गये थे. गिरफ्तार आरोपी एक शातिर वन्यजीव पोचर है. जिसके विरुद्ध पूर्व में भी वाइल्ड लाइफ एक्ट के कई मुकदमें विभिन्न जगहों में दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी के नेटवर्क की जानकारी एसटीएफ द्वारा जुटायी जा रही है.

::आरोपी पर एक नजर::

नाम-अर्जन सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी रिस्पना पुल के पास प्रगति विहार थाना नेहरु कालोनी दून.

उम्र-40 वर्ष