–रायपुर क्षेत्र में स्थित फ्लैट में दून पुलिस ने दी दबिश

-जुआ खेल रहे 13 लोगो को किया गिरफ्तार
-रायपुर इलाके कि घटना, मौके से 2,45,000 की धनराशि भी कि बरामद
Dehradun, एसएसपी दून दून ने सभी थानों को अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. बदलेमें कार्रवाई भी जारी है. इसी क्रम में एसएसपी देहर दून को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि थाना रायपुर क्षेत्र में राजाराम विहार में एक फ्लैट में कई लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर CO डोईवाला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस 21 व 22 FEB की रात्रि में राजाराम विहार में राज रेजिडेंसी के बगल में स्थित एक फ्लेट में दबिश दी गई. तो फ्लैट के कमरे में कुल 13 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से हारजीत के बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया। जिनके कब्जे से पुलिस टीम को 2,45,000 रूपये (दो लाख पैंतालीस हजार रूपये) नगद व 02 ताश की गड्डी बरामद हुई । सभी अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायपुर में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।