
देहरादून, गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार आज घांघरिया तक तक निरीक्षण करने पहुंचे. बताया गया है कि गोविंद घाट से 7 किमी दूरी से बर्फ की चादर बिछी हुई है. जहां 2 से 3 फिट बर्फ अब तक मौजूद हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि श्रीहेमकुंड साहिब में भी करीब 5 से 6 फुट तक बर्फबारी होगी.

बर्फबारी को बताया जा रहा है बेहतर
ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार इस वर्ष अब तक की ये सबसे ज्यादा बर्फ़बारी है. जिससे काफी राहत मिली है. समय पर बर्फ बारी होना घटते ग्लेशियर के लिये जरूरी है. ट्रस्ट के मुताबिक उम्मीद है कि यदि इस वर्ष और बर्फ गिर जाती है तो यात्रा की तैयारी के लिए रास्ता खोलने के समय भारतीय सेना को खुला मौसम मिल सकेगा. यात्रा भी समय से शुरू की जा सकेगी. अभी यात्रा खोलने की तिथि सरकार व ट्रस्ट की ओर से निश्चित नहीं की जा सकी है.