–स्टेट के सभी शिक्षण संस्थानों में होगा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट, राज्यपाल व सीएम लेंगे भाग
देहरादून, स्टेट में ‘परीक्षा पे चर्चाÓ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी स्कूलों व हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस में किया जाएगा. जहां पर स्टूडेंट्स, पैरेंट्स व टीचर्स पीएम नरेन्द्र मोदी के बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस विशेष कार्यक्रम को लाइव देखेंगे. साथ ही प्रदेश के राज्यपाल व सीएम कई स्कूलों में पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करेंगे.

अधिकारियों को दिए निर्देश
शिक्षा मंत्री के अनुसार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गये हैं. जहां पर स्टूडेंट्स अपनी सेल्फी ले सकेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जारी बयान में कहा है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेशभर में ‘परीक्षा पे चर्चाÓ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. आगामी 29 जनवरी को पीएम दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चाÓ कार्यक्रम के 7वें संस्करण के माध्यम से देशभर के स्टूडेंट्स, पैरेंट्स के साथ टीचरों से साथ बातचीत करेंगें. बच्चों को बोर्ड परीक्षा के दौरान टेंशन फ्री रहने के खास टिप्स देंगे.
दून, हरिद्वार, यूएसनगर में सेल्फी प्वाइंट
पीएम के इस मास्टर क्लास का प्रदेश के सभी राजकीय, अशासकीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों, हॉस्टल्स, डायट, एससीईआरटी व विभागीय कार्यालयों में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. डा. रावत के अनुसार पीएम के इस देशव्यापी कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ विभागीय सचिव, सीएम, डीजी विद्यालयी शिक्षा, विभागीय मंत्री के साथ अपर सचिव व डायरेक्टर विद्यालयी शिक्षा मौजूद रहेंगे. वहीं, सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य के अतिरिक्त जनप्रतिनिधि भी अपने निकटतम स्कूलों में जाकर कार्यक्रम में भाग लेंगे. हरिद्वार, देहरादून व ऊधमसिंहनगर जिलों के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में सेल्फी प्वाइंट बनाये जाएंगे.