मसूरी में बड़ा हादसा टला, रोडवेज की बस के ब्रेक फेल, 4 वाहनों को मारी टक्कर

देहरादून, मसूरी लाइब्रेरी-दून मार्ग पर टाला बड़ा हादसा, रोडवेज की बस के हुए ब्रेक फेल. इस दौरान रोडवेज ने एक नहीं कई वाहनों को टक्कर मारी. जिस कारण कई लोग बाल-बाल बचे. दरअसल, मसूरी में पहाड़ी इलाका होने के कारण वाहनों के चलने के लिए बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. इससे पहले कई बार रोडवेज के बसों के ब्रेक फेल होने के मामले सामने आ चुके हैं. जाहिर है कि रोडवेज को ऐसे इलाकों पर बसों के संचालन से पहले अपने फिटनेस वाहनों काे ही चलाने पर जोर दिया जाता रहा है.