
–सचिन तेंदुलकर मसूरी नहीं पहुंचे, दून के मक्कावाला में एक होटल में सपरिवार संग ठहरे
देहरादू, पूर्व कप्तान व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंगलवार दोपहर बाद मुंबई की एक फ्लाइट से जॉलीग्राण्ट एअरपोर्ट पहुंचे. वहां से दून-मसूरी रोड़ पर स्थित एक होटल के लिये रवाना हुए. जहां पर उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर व बेटी सारा तेंदुलकर पहले से ठहरे हुए हैं. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सचिन की पत्नी और बेटी सोमवार से ही मसूरी-देहरादून मार्ग पर मक्कावाला स्थित ” होटल सिक्स सेंसस वाना” होटल में आकर ठहरीं थी. मंगलवार दोपहर बाद सचिन भी जौलीग्रांट इयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचने की खबर है. जौलीग्रांट इयरपोर्ट पर सचिन के पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वाइरल की गयी तो मसूरी में उनके चाहने वालों में उत्सुकता बढ़ गयी कि सचिन मसूरी के लाल टिब्बा में अपने मित्र संजय नारंग के होटल या घर में ही ठहरेंगे. लेकिन, मसूरी नहीं पहुंचने पर उनको मायूस होना पड़ा. फिलहाल लाल टिब्बा के चार दुकान स्थित रेस्तरां व्यवसाइयों को सचिन के वहां पहुँचने का इंतजार है.