-दुकान में ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य करने वाला दबोचा
देहरादून, कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के तहत गत 16 जनवरी पुलिस में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाए थे कि उनके बेटे उम्र 9 वर्ष के साथ मोमिन नाम के व्यक्ति ने अप्राकृतिक काम किया. इसके बाद पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की. पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया. इसी क्रम में पुलिस ने सैटरडे को आरोपी मोमिन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. आरोपी मोमिन पुत्र मौ. यासीन निवासी सोना सय्यद माजरा छुटमलपुर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर यूपी का 40 वर्षीय निवासी है.