कास्मेटिक का काम करने वाली महिला चलाती थी राजधानी में सैक्स रैकेट 

 

एक और सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं व 2 पुरुष गिरफ्तार

देहरादून। दून में लगातार सैक्स रैकेट का कारोबार लगातार फलफूल रहा है. आए दिन लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. बीती मध्य रात्रि मे मुखबिर द्वारा जानकारी मिली की थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है तथा इस काम की सरगना पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है. पुलिस के मुताबिक सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्ष आलोक गौड़ थाना सेलाकुई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट दून को अवगत कराया गया। इसके बाद थाना सेलाकुई एवंम एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की संयुक्त टीम के साथ बांयाखाला चौहान वाली गली मे स्थित पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी गई. जहां पर दो अलग अलग कमरो में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।

पुलिस के पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा यह मकान कुछ समय पहले लिया था महिला के पति का लगभग 2 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने मकान में अवैध व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस को पता चला उक्त महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषो से भी संपर्क है जो अवैध व्यापार के धंधे में संलिप्त है उक्त महिला उनसे फोन पर संपर्क कर सेलाकुई स्थित अपने घर में बुलाती है और अभियुक्त इस्तियाक उर्फ राज भी ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाने मे महिला का साथ देता है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उक्त घिनौने अपराध मे आने वाली महिलाओं/लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50% दिया जाता था. साथ ही बताया कि हम लोग इसी से अपना जीवन यापन करते हैं.

दिनांक 19.08.2021 को दिल्ली से एक लड़की प्रियंका सिंह को दिल्ली व तरन्नुम को सहारनपुर से इनके द्वारा बुलाया गया, जिस पर अभियुक्त गण को उक्त महिलाअो के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया पकड़े गए अभियुक्तगणो से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल फोन एवं अवैध सामग्री बरामदगी की गई।

*नाम पता अभियुक्त गण*

1. पायल मित्तल पत्नी नवीन मित्तल निवासी चौहान वाली गली बाया खाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष सरगना

2. प्रियंका सिंह पुत्री सोहन सिंह निवासी 28/76 कस्तूरबा नगर थाना विवेक बिहार शहादरा दिल्ली उम्र 29 वर्ष

3. तरन्नुम पुत्री नसीम निवासी सिराज कालोनी निकट जमलरोड मदरसा थाना मंगे जनपद. सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष

4. इस्तियाक उर्फ राज पुत्र. निसार अहमद निवासी ग्राम ढाकी थाना सहसपुर जनपद देहरादून. उम्र 35 वर्ष

5. अक्षय वर्मा पुत्र. देवेश वर्मा निवासी खेखडा बडागांव थाना बागपत कोतवाली जनपद. बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष

*माल बरामदगी का विवरण*

1.दो मोबाइल फोन

2. अवैध सामग्री

3. 4000/-नगद धनराशि

*पुलिस टीम*

1. व.उ.नि आलोक गौड थाना सेलाकुई

2. उप निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट

3. म.उ.नि. बबीता रावत

4. उप निरीक्षक मोहन सिंह ठाकुर

5. हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह

6. कानि0 307 मनवीर शाह

7-का0 1585 धरमेन्दर

8-महिला कांस्टेबल रैना रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *