ढाई लाख कार्मिकों व 50 हजार पेंशनरों को नए साल पर सरकार का तोहफा, DA बढ़ा

देहरादून, सरकार ने चुनाव से पहले कर्मचारियों नए साल का तोहफा दिया है। राज्य के ढाई लाख कर्मचारियों और 50 हजार पेंशनरों को नए साल के मौके पर वेतन और पेंशन की राशि बढ़कर मिलेगी। धामी सरकार ने 7वां वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 3 % की वृद्धि की है। छठे वेतनमान में कार्यरत कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 7% और पांचवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 12 % की वृद्धि हुई है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई, 2021 से लागू किया गया है। दिसंबर, 2021 से महंगाई भत्ते का भुगतान वेतन के साथ होगा।

लिया गया था 24 को फैसला

मंत्रिमंडल ने बीती 24 दिसंबर को कार्मिकों और पेंशनर को बढ़ा हुई महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया था । बुधवार को शासन ने इनको लेकर आदेश जारी किए।

महंगाई भत्ता 28 से 31 प्रतिशत हुआ

सातवां वेतनमान ले रहे सरकारी, सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक और कार्यप्रभारित कर्मचारियों के साथ यूजीसी वेतनमान ले रहे कार्मिकों को अब 28 प्रतिशत के स्थान पर बढ़कर 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इन कार्मिकों को एक जुलाई से 30 नवंबर तक पुनरीक्षित महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा। राज्य के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों पर भी यह आदेश लागू होगा।

निगमो व उपक्रमों को भी मंजूरी

इस आदेश में सरकार ने निगमों व उपक्रमों के कार्मिकों को भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की अनुमति दी है। इस संबंध में शहरी विकास विभाग और सार्वजनिक उद्यम विकास विभाग को आदेश दिए गए हैं। अन्य आदेशों में पांचवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते को 356 प्रतिशत से बढ़ाकर 368 प्रतिशत किया गया है। इसके आदेश भी जारी किए गए। ये आदेश उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों और सार्वजनिक उपक्रम के कार्मिकों पर स्वत: लागू नहीं होंगे। संबंधित विभाग अलग से आदेश जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *