लोकतंत्र के महापर्व के लिए दून में 14.87 वोटर तैयार

10 सीटों पर 117 प्रत्याशियों के भविष्य का आज होगा फैसला

देहरादून, आखिर वह घड़ी आ ही गई, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है. करीब एक माह तक चला चुनावी शोरगुल जहां सैटरडे शाम को थम गया था, वहीं अब बारी मतदान की है. लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र भागीदारी करने के लिए दून के 14 लाख 87 हजार 775 मतदाता तैयार हैैं. इस प्रकार से मंडे को मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 117 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तय करेंगे. मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की मशीनरी भी उत्साहित है. इधर, संडे शाम तक 2151 पोलिंग पार्टियों ने पोलिंग बूथों में मोर्चा संभाल लिया है.

::दून में मतदाताओं की स्थिति::
विस सीट, पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, कुल
चकराता, 57193, 47871, 0, 105064
विकासनगर, 55643, 51659, 6, 107308
सहसपुर, 88177, 83572, 13, 171762
धर्मपुर, 111239, 95492, 6, 206737
रायपुर, 92433, 84732, 11, 177176
राजपुर रोड, 62482, 56807, 12, 119301
देहरादून कैंट, 70806, 64101, 4, 134911
मसूरी, 68943, 62856, 17, 131816
डोईवाला, 84771, 80999, 6, 165776
ऋषिकेश, 87452, 80468, 4, 167924

सीटवार प्रत्याशी::
सीट– प्रत्याशी
धर्मपुर, 19
रायपुर, 15
डोईवाला, 12
देहरादून कैंट, 12
ऋषिकेश, 12
सहसपुर, 11
विकासनगर, 10
चकराता, 10
राजपुर रोड, 09
मसूरी, 07

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *