यात्रियों की तादात में लगातार इजाफा जारी, रजिस्ट्रेशन 5 लाख तक पहुंचा, रोडवेज की भी बसें चलेंगी

देहरादून, राज्य में 3 मई से शुरू हुई चारधाम की प्रारंभिक चरण की यात्रा में रोडवेज बस का संचालन भी बुधवार से शुरू हो गया है। यात्रियों की तादात को देखते हुए रोडवेज ने भी ऋषिकेश व हरिद्वार से बदरीनाथ के लिए एक-एक बस सेवा शुरू की गई है। जबकि, ऋषिकेश से केदारनाथ धाम के सोनप्रयाग तक भी 3 बसों का संचालन किया जा रहा है।  गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए ऋषिकेश से गुरुवार 5 मई से एक-एक बस शुरू की जा रही है।

ऋषिकेश से बदरीनाथ के लिए रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे चलेगी बस

केदारनाथ-सोनप्रयाग के लिए सुबह साढ़े छह बजे राज बस सेवा

एक बस ऋषिकेश से गंगोत्री धाम के लिए भी लगाई गई, वक्त सुबह छह बजे

ऋषिकेश बस डिपो काउंटर पर चारधाम के टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू

जहां यात्री सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक एडवांस टिकट बुक करा सकेंगे

आनलाइन टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू

यात्रियों के लिए डिपो में पूछताछ काउंटर भी खोला गया है।

यात्री (8476007540) नंबर पर कॉल कर बसों की जानकारी ले सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *