देहरादून, उत्तराखंड में लगातार कोरोना का प्रकोप जारी है। रविवार को एक बार फिर से 73 नए मामले सामने आए इस प्रकार से कुल मामले 317 पहुंच गए हैं। जबकि अकेले देहरादून राजधानी की आत करें तो दून में संडे को 11 पॉजिटिव सामने आए। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संख्या में जबरदस्त इजाफा आ सकता है। वैसे भी अपफ्ले सरकार प्रवासियों की आवाजाही के बाद संख्या को करीब 25 हजार पहले ही होने की संभावना जाता चुकी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है।
संडे को इस प्रकार से आए पॉजिटिव
आज आए पॉजिटिव केस -73
कोराेना से मरने वाले – 3
कोरोना के एक्टिव केस -257
कुल पॉजिटिव केस -319
होम क्वांरटाइन- 52730
सस्पेक्टेड – 20969
केस नेगेटिव- 16640
रिपोर्ट अवेटेड- 3023
ठीक हुए पेंशेंट- 59
आज भेजे सेम्पल – 1120
दून हॉस्पिटल से भेजे सेम्पल- 97
इंस्ट्रीट्यूशन क्वारंटाइन – 13771
मजदूरों की काउंसलिंग – 280187
सबसे ज्यादा पॉजिटिव पेंशेट का एज ग्रुप – 21 -30 साल
आरोग्य सेतु एप डाउनलोड – 1647978

फिलहाल लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी 13 जिलों को ऑरेंज घोषित कर दिया है। अब पहाड़ी जिले भी ग्रीन से ऑरेंज हो गए हैं।