राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से मिले भट्ट और विजयवर्गीय, महाराज और सुबोध उनियाल भी दिल्ली में डटे
देहरादून, भाजपा में मुख्यमंत्री कौन होगा, कयास और मंथ जारी है। लेकिन इस बीच शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की। हालांकि, केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने शाम को स्पष्ट किया कि उनकी ये केवल शिष्टाचार भेंट थी। दूसरी तरफ सतपाल महाराज और सुबोध महाराज भी दिल्ली में डटे हुए हैं। इधर बताया जा रहा है कि pm मोदी और गृह मंत्री गुजरात से दिल्ली लौट चुके हैं। ऐसे में आज उत्तराखंड के नए cm को लेकर आज फैसला हो सकता है।
Bjp को चुनाव में फूल बहुमत मिलने के बाद नए cm को लेकर कयास जारी है। पुष्कर धामी के नाम पर bjp ने चुनाव लड़ा था, लेकिन अब धामी खुद चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में अब बीजेपी के सामने नए cm को लेकर मंथन जारी है। खास बात ये है कि cm के लिए 6 से ज्यादा नाम जामने आ चुके हैं। धामी के लिए कई नए चुने विधायक अपनी सीट छोड़ने का पहले ही घोषणा कर चुके हैं। जबकि डोईवाला से नए विधायक बृज भूषण गैरोला भी पूर्व cm त्रिवेंद्र रावत के लिए सीट छोड़ने की बात कह चुके हैं। लेकिन अब देखना होगा कौन उत्तराखंड का नया cm बनता है।
::ये नाम cm के लिए आगे आये हैं::
अजय भट्ट
रमेश पोखरियाल निशंक
पुष्कर सिंह धामी
ऋतु खंडूरी
सतपाल महाराज
धन सिंह रावत
अनिल बलूनी
त्रिवेंद्र रावत