आखिर किसने और कैसे लगी आग, ये गाड़ियां कैसे हुई राख

शनिवार देर रात्रि को खेता मानमती में आग लगने से कई वाहन जलकर हुए खाक

देहरादून, थराली विधानसभा के देवाल ब्लाक के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत खेता- मानमती में शनिवार रात्रि को सडक के किनारे खडे कई वाहन जलकर राख हो गए. बताया जा रहा है कि यहां एक दुकान भी जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है कि अस्थाई दुकान पर आग लग गई. जिसके बाद सामने खड़ी करीब चार गाड़ियां भी जलकर राख हो गई. लेकिन अब तक आग कैसे लगी इस पर स्थिति साफ नहीं हो पाई. दरअसल, चमोली के देवाल ब्लाक के ग्राम पंचायत खेता-मानमती में पिछले साल ही कच्ची रोड बनकर तैयार हुई है. जिससे खेता मानमती से लेकर सौरीगाड, चोटिंग, चन्याली, चोरखटेरा, झलिया, हरमल व उफ्थर जैसे गांवों के लिए इसी रोड से आना-जाना लगा रहता है. कच्ची रोड के कारण यहां लोगों ने सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े किए हुए थे. शनिवार की रात अचानक कच्ची दुकान के अलावा ये गाड़ियां जलकर राख हो गई. सूत्र बताते हैं कि एक साथ ये गाड़ियां आग के हवाले कैसे हो सकती हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे कुछ असमाजिक तत्वों का भी हाथ हो सकता है. फिलहाल, पुलिस मामले पर जुट गई है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग आखिर कैसे लगी. हालांकि इस बीच क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख ने मौके का मुआयना किया और प्रशासन को इसकी जानकारी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *