पीएम मोदी के मन की बात में उत्तराखंड के दो लोगों का जिक्र किया

-उफरैंखाल के सच्चिदानंद भारती व कौसानी के परितोष के किये गए कार्य का किया उल्लेख

रामनगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ” मन की बात ” में उत्तराखंड से समाज सेवा में लगे दो लोगो का जिक्र प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कहा, निश्चित रूप से यह प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में उफरैंखाल के सच्चिदानंद भारती के जल संरक्षण के लिए किए गए कार्य व कौसानी के परितोष के गिलोय के पौधे की उपयोगिता पर किये गए प्रेरणादायक कार्य के लिए उल्लेख किया गया है। उनके इस कार्य को देश विदेश तक पहुचने से समाज को नई दिशा मिलेगी। राज्य में अकूत जड़ी बूटी का भंडार हैं और इसे पह्चानने की जरुरत है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रो में भी जल संकट गहरा रहा है और चाल खाल को बचाने की यह पहल जल सरक्षण के लिए बरदान साबित होगी।

रामनगर के ढिकोली बूथ पर पीएम के मन की बात

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने रामनगर के ढिकोली बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। इस मौके पर उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भागेदारी की। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा बर्मा व प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय , प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट भी मौजूद रहे। रामनगर के ढिकोली में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के प्रथम दिन ढिकोली बूथ पर सभी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

One thought on “पीएम मोदी के मन की बात में उत्तराखंड के दो लोगों का जिक्र किया”

  1. Hi there, I fpund your website byy means of Google whilst
    looking forr a comparabgle topic, your web site came up, itt seewms too be great.
    I’ve bookmarked it inn my google bookmarks.
    Hi there, just become aware off your bkog through Google, annd located thawt iit iis truly informative.
    I’m gonna be careul ffor brussels. I will appreciate ffor those who procwed this in future.
    Numerous other folks might be benefited out off yyour writing.
    Cheers! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *