-गोर्खाली सुधार सभा गढ़ी कैंट के भवन में मनाया गया 61वां स्थापना दिवस समारोह
संचालन
देहरादून। फोर नाईन गोर्खा राइफल्स (4/9 जीआर) के पूर्व सैनिकों ने गोर्खाली सुधार सभा गढ़ी कैंट के भवन में अपना 61वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अव. प्रा.. सु. विजय कार्की जो सन् 2014 से पल्टन के पूर्व सैनिकों के स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम का संचालन करते आ रहे है, उन्होंने इस गौरवांवित दिन में पल्टन के वीर शहीदों को याद करना नहीं भूले। सर्वप्रथम शहीद आ.के. नरेन्द्र शाही, आ.के. जगदीश थापा, सु. सुरेन्द्र मल्ल, सु. खेम बहादुर, सु. विक्रम खत्री व नायक कल बहादुर को भारत माता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने पर उन्हें याद कर दो मिनट का मौन रखा गया।
पलटन के नाम कई उपलब्धियां
कार्यक्रम का शुभारंभ में आ.के. भगवान सिंह बिष्ट व आ.के. राम कुमार बसनेत ने बटालियन के इतिहास के बारे में नये व पूर्व सैनिकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पल्टन ने एक महावीर चक्र (एमवीसी) तीन पीवीएसएम, चार एवीएसएम, दो शौर्य चक्र व 9 सेना मेडल के साथ बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की है। पलटन ने सिर्फ यु़द्ध क्षेत्र में ही नहीं अपितु खेलों के क्षेत्र में भी उपलिब्ध हासिल की। कार्यक्रम में उपस्थित रहे आ.के. अशोक शाही जिन्होंने रायफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा के नेशनल में 24 गोल्ड, 20 सिलवर, 12 बॉन्स मेडल व अन्तर्राष्ट्रीय रायफल शूटिंग स्पर्धा में 6 गोल्ड, 6 सिल्वर 4 बॉन्स मेडल समेत कुल 72 मेडल बटालियन को दिलाए हैं। कार्यक्रम में 4 वीर नारियों को मोमेटों देेकर सम्मनित किया गया।
बच्चों को नहीं दी थी अनुमति
कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष भी पूर्व सैनिकों को बच्चों को कार्यक्रम में लाने की अनुमति नहीं थी। कार्यक्रम में कोरोना के सभी नियमों का पालन किया गया। पूर्व सैनिक व उनके परिवार जनों ने मनोरंजन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया। तत्पश्चात पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आ.के. अशोक शाही, सु. राजेन्द्र क्षेत्री, सु. किशन भंडारी, सु. राजपाल, सु. जगदीश थापा, ना.सु. नंद किशोर, हवलदार कमल क्षेत्री, हवलदार सोम बहादुर, नायक निर्मल थापा व बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनके परिवार शामिल हुए।