देहरादून, फेस्टिव सीजन शुरू होते ही शराब की तस्करी शुरू हो जाती है. इस बार भी होली पर शराब के तस्कर अलर्ट हो गए हैं. इसी क्रम में सचिव आबकारी के निर्देश पर होली से पूर्व अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को अभियान के तहत आबकारी महकमे की सेक्टर 1 व 2 देहरादून की टीमों ने दबिश देकर रायपुर ,गढ़वाली कालोनी के दो मकानों में करीब 65 पेटियां विदेशी व 70पेटी देशी शराब की पेटियां बरामद की हैं. बताया जा रहा है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार हुआ करता था. विभाग ने रैकी करने के बाद मौक़े से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है. जिसमें 2 अभियुक्त सुभाष व धर्मेन्द्र को गिरफ़्तार किया गया हैं। कारवाई टीम में संजय सिंह रावत आबकारी निरीक्षक व ज्योति वर्मा, भजन सिंह , धरमपाल, हिमांसु, भास्कर शामिल रहे।
