राज्य में 24 अगस्त सुबह तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

24 अगस्त सुबह 6 बजे तक बढ़ा राज्य में कोरोना कर्फ्यू , आदेश जारी

 

देहरादून, उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में भले ही काफी कमी आ गई हो लेकिन, सरकार कोई ढिलाई नहीं चाहती है. ऐसे में सरकार ने एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू की अवधिक एक सप्ताह बढ़ा दी है. इस प्रकार से कोरोना कर्फ्यू अब 24 अगस्त सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा. हालांकि, इस दौरान राज्य सरकार ने कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है। ऐसे में जो नियम पिछले सप्ताह से लागू थे वही नियम इस सप्ताह भी लागू रहेंगे। र हो कि पिछले हफ्ते 17 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था। जिसे बढ़कर 24 अगस्त की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्व में जारी की एसओपी में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उन्ही व्यवस्थाओं को यथावत रखा जाएगा। इन सबके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों पर जाने वाले सैलानियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ ही आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगने की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *