डा. बृजमोहन शर्मा को एशिया सोशल इनोवेटर अवार्ड

Dehradoon, स्पेक्स संस्था के सचिव डा. बृजमोहन शर्मा को ‘एशिया सोशल इनोवेटर अवार्ड-2021’ मिला है। लंबे समय से उनकी ओर से चलाए जा रहे जल परीक्षण अभियान व खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच को लेकर चलाए जा रहे अभियान के लिए उन्हें इस अवार्ड सम्मानित किया गया है। हांलाकि, इससे पहले भी उनके नाम कई अवार्ड हैं।

 

भारत के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग से राष्ट्रीय पुरस्कार
गवर्नर इनोवेशन अवार्ड-2018
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

डॉ शर्मा की पहचान एक उत्साही पर्यावरणविद् और विज्ञानी व इनोवेटर के रूप में भी होती है। डा. शर्मा ने वर्ष 1990 में अपने इनिशिएटिव से वाटर सम्पललिंग की। वहीं, 1996 में उन्होंने जागरूकता पैदा करने के साथ ही खाद्य मिलावट को रोकने के लिए परीक्षण अभियान शुरू किया।

वर्ष 1994 में सोसायटी आफ पाल्यूशन एंड एंवायरमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट्स (स्पेक्स) संस्था बनाकर विज्ञान के लोकव्यापीकरण के क्षेत्र में काम किया।

शुरुआत उन्होंने दूनघाटी में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के विज्ञानी प्रमाण सामने लाने से की।

उन्होंने दून समेत चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों में किए जा रहे मिलावट की जांच के लिए अभियान से की।

पीने के पानी की शुद्धता की जांच के लिए भी रेगुलर अभियान चलाया।

बच्चों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए भी उन्होंने कई कार्य किए।

उन्होंने LED बल्ब बनाकर आमजन को आत्मनिर्भर बनाने व लाइट सेविंग की दिशा में भी कार्य किया।

डा. शर्मा अब तक वह साढ़े तीन सौ गांव में लोग को एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग दे चुके हैैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *