धामी की टीम इलेवन ने कुर्सी थामी, शाह ने खुद संभाला मोर्चा

देहरादून। रविवार को राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

सतपाल महाराज

डॉ हरक सिंह रावत,

बंशीधर भगत,

यशपाल आर्य,

बिशन सिंह चुफाल,

सुबोध उनियाल,

अरविंद पाडेय,

गणेश जोशी,

धन सिंह रावत,

रेखा आर्य,

स्वामी यतीश्वरानंद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *