
Dehradun, न्यू ईयर पर देहरादून में पिकनिक स्पॉट फुल रहे..ऐसा कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं रहा, जहां लोगों की भीड़ से पैक न रहे हों। अंदाज लगा सकते हैं कि दून ज़ू में 6 हजार लोग घूमने पहुंचे..लच्छीवाला में 3200 टूरिस्ट आये। वन विभाग के पिकनिक स्पॉट झाझरा स्थित आनंद वन में 1650 और FRI में 200 विज़िटर्स पहुंचे। यहां पहुंचने पर विभागों की खूब कमाई भी हुई। लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।लेकिन, जानकार बताते हैं कि कोरोना और ओमिक्रोन के लिए यह शुभ संकेत नही है। आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिल सकता है।