देहरादून, कोरोना का लगातार खतरा बढ़ रहा है. इस बीच राज्य में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का वैक्सीनेशन रफ्तार पकडऩे लगा है. मंगलवार को 15-18 आयु वर्ग के 72 हजार 950 किशोरों का टीकाकरण हुआ. विभाग के अनुसार अब तक एक लाख 32 हजार 751 किशोरों का वैक्सीनेशन हुआ है. हरिद्वार में सबसे अधिक 29 हजार 258 किशोरों को टीका लगा है. इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 18 हजार 976 और दून में 17 हजार 709 व नैनीताल में 10 हजार 629 किशोरों का वैक्सीनेशन हुआ है।
-अब तक 64 लाख 64 हजार लोगों को लगी दोनों खुराक
-राज्य में अब तक 79 लाख 77 हजार 677 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लगी है.
-18 से 44 आयु वर्ग के भी 48 लाख चार हजार 920 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक
-18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 37 लाख 52 हजार 422 को दोनों खुराक