यहाँ छलक रहा था जाम, रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Dehradun, ऑपरेशन मर्यादा व शराबी हुड़दंगियों के विरुद्ध कायवाही के तहत आज दिनांक-10 नवंबर को थाना रायपुर द्वारा जंगल में ,सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसी क्रम में थाना रायपुर द्वारा सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड ,चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम शराब पीने वालों को पकड़कर थाने में लाया गया. कुल 46 लोगों का -81 पुलिस अधिनियम में चालान कर ₹-21,000/ संयोजन शुल्क वसूला गया.