–होली को लेकर लिंक, हावड़ा व जनता एक्सप्रेस भी रही पैक, ट्रेनों मे नहीं मिल रही पैर रखने की जगह

देहरादून, होली फेस्टिव सीजन पर क्या बस और क्या ट्रेनें, सभी पैक हैं. स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि त्योहार के मौके पर सबसे ज्यादा बसें और ट्रेन पैक हैं. इसको लेकर लोग परेशान हो रहे हैं. हालात को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज को कुछ रूट्स के लिए अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी. फ्राइडे को स्थिति ये रही कि हल्द्वानी, आगरा व मुरादाबाद के लिए बसें कम पड़ गई. ऐसे में परिवहन निगम ने हल्द्वानी के लिए पांच और आगरा के लिए दो अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी. कमोबेश, ऐसी ही स्थिति दिल्ली से आने वाली बसों में भी रही.
ट्रेनों का भी रहा बुरा हाल, सभी पैक
यात्रियों की भीड़ का ISBT जैसा नजारा रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला. ट्रेनों में पांव रखने की भी जगह नहीं रही. कई ट्रेन फुल रहे. जनरल टिकटों के लिए मारामारी मची रही, इसके लिए अतिरिक्त काउंटर भी लगाने पड़े.

डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी
होली पर बसें व ट्रेनें कम पड़ जाने से डग्गामार वाहनों की जमकर मौज आई। मैक्स, कैब, टैक्सी व प्राइवेट बस वालों ने यात्रियों को जमकर लूटा। चार सौ रुपये के किराये वाले सफर के डग्गामार वाहनों संचालकों ने छह सौ से सात सौ रुपये तक वसूले गए। मजबूरी में यात्रियों को इन वाहनों की मनमानी सहन करनी पड़ी। सुबह से रात तक डग्गामार वाहन दौड़ते रहे, पर किसी जिम्मेदार सरकारी महकमे ने इन्हें पकड़ने की जहमत नहीं उठाई।