हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड दिल्ली से अरेस्ट

Dehradun, हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हुई है. अभी एकमात्र अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद फरार है. अब तक इस पूरे मामले में 81 गिरफ्तारियां कर ली गई है। पुलिस की कई टीम में हिंसा के अगले दिन से ही इस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी।

50 हजार का इनाम घोषित 

दरअसल, अब्दुल मलिक ने अपने एक वकील के जरिए हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। Police हेड क्वार्टर प्रवक्ता के मुताबिक इस गिरफ़्तारी पर police टीम को 50 हजार का इनाम भी DGP की ओर से घोषित किया गया है.