‘आ रहे भगवान है” की रचियता प्राची दून निवासी, सिंगर जुबिन भी दून के ही निवासी

Dehradun, ‘आ रहे भगवान है” की रचयिता प्राची ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी काव्य रचना की प्रति भेंट की। गौरतलब है कि प्राची द्वारा रचित भजन ‘आ रहे भगवान है’ ने आज कल अयोध्या से लेकर पूरे देशभर में धमाल मचा रखा है. भजन को उत्तराखंड के ही गायक जुबिन नौटियाल ने स्वर दिये है.

उत्तराखंड की बेटी प्राची ने रचा, उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन ने गया 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने लेखिका को शुभकामनाएँ दी. कहा, उत्तराखंड में प्रतिभाओ की कमी नही है। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक पल पर उत्तराखंड की बेटी प्राची द्वारा रचित व उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन नौटियाल द्वारा गाये भजन को राष्ट्रीय स्तर तत्काल पहचान मिलना उत्तराखंड के लिये गौरव की बात है.

CM व विधायक का आभार

इस मौके पर लेखिका ने मुख्यमंत्री व विधायक खजानदास का आभार जताते कहा कि एक सामान्य गृहणी के लिए इससे अधिक अविस्मरणीय गौरवमयी क्षण क्या हो सकता है, जब देश दुनिया में सभी सनातनियों तक मेरी भावनायें व श्रीराम के प्रति आगाध आस्था लेखनी के माध्य से भजन के रूप में गुंजायमान हो रही हैं। इस दौरान राजपुर रोड़ विधायक खजानदास एवं देहरादून के सुप्रसिद्ध लेखिका के पति डा. विपुल कण्डवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।