–अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, जो पूर्व में भी वाहन चोरी की घटनाओं में थाना रायपुर से जा चुका है जेल
-अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानो में वाहन चोरी के कई अभियोग पंजीकृत, अभियुक्त वाहन चोरी में 9 माह की सजा काट कर आया था बाहर*
*ऐसे आदतन अपराधी, जो लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त हैं, उनके विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जनपद से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा :- एसएसपी देहरादून*
Dehradun,
1- गत 29 अक्टूबर को वादी पवन थापा पुत्र धनबहादुर थापा निवासी नागल हटनाला कुल्हान, राजपुर, देहरादून द्वारा अपने वाहन चोरी के संबंध में थाना रायपुर में E-FIR दर्ज करायी गयी।
2- दिनांक 4 नवंबर को वादी राहुल सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी मसाल गांव उत्तरकाशी हाल पता तपोवन एन्क्लेव रायपुर देहरादून द्वारा अपने वाहन चोरी के संबंध में थाना रायपुर में E-FIR दर्ज करायी गयी।
3- दिनांक 04/11/23 को वादी दिलराम सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी केवल विहार रायपुर दे0दून द्वारा अपने वाहन चोरी के संबंध में थाना रायपुर में E-FIR दर्ज करायी गयी।
4- दिनांक 04/11/23 को वादी राजेश कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी मधुवन एन्क्लेव आमवाला रायपुर देहरादून द्वारा अपने वाहन मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना रायपुर में E-FIR दर्ज करायी गयी।
Dehradun, लगातार हुई वाहन चोरी की उक्त घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एसएसपी के थानाध्यक्ष रायपुर को निर्देश पर एक्शन शुरू हुआ. इसके लिए टीमों का गठन किया गया. इसी क्रम में अनुपालन में थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में 4 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे लगभग 90 सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त पुराने व जेल से छुटे हुए अपराधियों का सत्यापन की कार्यवाही कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया.
लगातार दी गई दबिश
वाहन चोरी में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के डोजियर से मिलान करने पर उक्त सभी घटनाओं को पूर्व में थाना रायपुर से वाहन चोरी में ही जेल गये अभियुक्त विनीत सजवाण द्वारा किया जाना ज्ञात हुआ। जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर पर लगातार दबिश दी गयी, पर अभियुक्त घर से फरार मिला। अभियुक्त के परिजनों से उसके संबंध में जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि अभियुक्त नशे का आदि है. विगत कई दिनों से घर नहीं आया है. आस-पास के लोगों व उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त विनीत सजवाण कोई मोबाइल फोन इस्तेमाल नही करता है. उसका कोई स्थायी ठिकाना नही है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में मैन्युवली काम करते हुए जानकारियां एकत्रित कर दिनांक रविवार 5 नवम्बर को अभियुक्त विनीत सजवाण पुत्र महेन्द्र सजवाण निवासी 98 गढ़वाली कालोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र- 28 वर्ष को मोटर साईकिल होन्डा साईन ग्रे रंग सं0 UK07BR-0593 के साथ सीक्यूआई तिराहा रायपुर से गिरफ्तार किया गया.

10 मोटर साईकिल चोरी बताया
अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अलग अलग स्थानों से कुल 10 मोटर साईकिल को चोरी करना बताया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर औली रोड रायपुर के जंगल से पुलिस द्वारा चोरी की गये 10 दु-पहिया वाहनों को बरामद किया गया.

नशे का है आदी
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की पूर्ति के लिए वह वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देता है, उसकी इस आदत के कारण उसके घर वालो ने उसे घर से निकाल दिया था। दिन में वह रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व अन्य स्थानों में सो जाता है, रात में शहर के अलग अलग स्थानों में चोरी छिपे घूमकर मौका मिलते ही मोटर साईकिलो में मास्टर कि लगाकर उन्हें चुरा लेता है। अभियुक्त द्वारा देहरादून तथा हरिद्वार में अलग- अलग क्षेत्रों से कुल 10 मोटर साईकिलें चुराई थी, जिन्हे उसने औली रोड रायपुर के जंगल में छुपा रखा था, जिन्हें वह बेचने की फिराक में था।