परीक्षा में वे कर रहे थे ब्लू टूथ का प्रयोग, पकड़ में आए, केस

Dehradun, युवाओं के हितों कोदेखते हुए स्टेट में नकल विरोधी कानून के तहत दून पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में पॉपीस ने हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि राजा राम मोहन राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर में भारतीय वन्य जीव संस्थान WII द्वारा आयोजित कराई जा रही MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) पद की परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (ब्लूटूथ डिवाइस) का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया,. इसदोनों आरोपियों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. इन पर नकल विरोधी कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त

1- मोहित मोर्य पुत्र हरेंद्र मोर्य निवासी जिंद, हरियाणा

2- नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जिंद, हरियाणा

एसएसपी अजय सिंह बोले 

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तराखंड राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। परीक्षाओ के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उक्त कानून के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी देहरादून.