देहरादून, उत्तरकाशी-गंगोत्री हाईवे पर मलबे की चपेट में आये वाहन, 4 की मौत, 6 घायल, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 3 शव निकले गए, गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और 2 छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरा, मृतकों में 1 महिला सहित 4 यात्रीशामिल, तीनो वाहनों में 30 लोग थे सवार. यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया.

112 से मिली जानकारी
SDRF से मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में कुछ वाहनों के मलबे की चपेट में आने की सूचना डायल 112 के द्वारा SDRF को प्राप्त हुई.उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई.

तीन वाहन थे
गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है. घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। इन तीनो वाहनों में 30 लोग सवार थे. सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया.

पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है.