
देहरादून, पहले अंजान शख्स से लिफ्ट दी और उसके बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार लिफ्ट देने के बहाने अभियुक्त मनीष कुमार ने आशारोड़ी के जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया , दरअसल महिला चंडीगढ़ की रहने वाली है जो अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने देहरादून आई थी. जिसके बाद शिमला बायपास से आईएसबीटी जाते वक्त अभियुक्त मनीष उसे रास्ते में मिला और आईएसबीटी तक लिफ्ट देने के बहाने महिला को अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया , जिसके बाद आशारोड़ी के जंगल में ले जाकर उसके द्वारा बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया. साथ ही महिला के पास मौजूद पैसे और अन्य समान को भी लूटकर उसे वहीं जंगल में छोड़ कर भाग गया. घटना के बाद दहशत में आई महिला रात भर जंगल में ही छुपी रही. सुबह होते ही आईएसबीटी पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल रूप से कार्यवाही करते हुए मामले की पड़ताल शुरू की. करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी. बताया गया है कि आरोपी को उसके गांव खुशहलीपुर बिहारीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पेशे से एक टैक्सी चालक है, जो दून से सहारनपुर व अन्य रूटों पर टैक्सी चलाने का काम करता है.
