सड़क पर वाहन खड़ा कर बच्चों को स्कूल लेने के लिए गए, सड़क पर वाहन खड़ा किया तो कार्रवाई तय

पुलिस का दावा, नहीं मान रहे पैरेंट्स, सड़क पर वाहन छोड़कर 1 मिनट के बहाने बच्चों को लेने जा रहे

– अब पड़ेगा भारी, ट्रैफ़िक पुलिस ने छेड़ा स्कूलों के बाहर अभियान 

-पुलिस की अपील,- एक ही बच्चे को ले जाने के लिए न लाए सड़कों पर बड़ी गाड़ियाँ, ट्रैफिक में आ रही दिक्कत 

– फर्स्ट डे दी चेतावनी, 15 वाहनों पर हुई क्लैम्पिंग की कार्रवाई, अब नहीं रहेगी ट्रैफिक पुलिस खामोश

Dehradun, दून शहर क्षेत्रान्तर्गत कतिपय वाहन चालकों द्वारा अपनें वाहन को मार्ग पर ही खडे किये जाने की प्रवृति के कारण राजधानी की यातायात व्यवस्था में इस प्रकार वाहन चालकों का सहयोग न करना यातायात के प्रति नकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है । शहर क्षेत्रान्तर्गत अधिकांशतः यह भी देखा जा रहा है शहर में अवस्थित स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों द्वारा अपने वाहनों को नो-पार्किंग जोन में अथवा 2 मिनट का बहाना बनाकर अपने वाहनों को मार्ग पर या डबल लेन में वाहनों को बेतरतीबी तरीक़े से खडा कर मार्ग को अवरुद्ध किया जा रहा है.

नोटिस भी दिए हैँ, कोई नहीं मान रहा

शहर क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग की समस्या के कारण स्कूली में अध्यनरत छात्रों के अभिभावकों को अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात दून द्वारा पूर्व में भी कई बार नोटिस प्रेषित कर यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सहयोग दिये जाने की अपेक्षा की गयी थी, लेकिन कुछ अभिभावकों द्वारा इसे गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है ।

35 स्कूलों का बनाया था ट्रैफिक प्लान

ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा पूर्व में शहर के मुख्य 35 स्कूलों का स्कूल स्पेशफिक ट्रैफिक प्लान बनाया था। उदाहरण के तौर पर अपेक्षा की गयी थी कि सेंट जोसेफ स्कूल में अध्यनरत छात्रों को पिकअप / ड्राप करनें वाले अभिभावक अपने वाहनों को राजपुर रोड से पार्किंग में लाया जाए अथवा परेड ग्राउण्ड में पार्क करनें परन्तु इसका पालन नहीं किया जा रहा है । इसी क्रम में 3 मई 2023 को यातायात पुलिस द्वारा सीजेएम / सेंट जोसेफ / परेड ग्राउण्ड क्षेत्रान्तर्गत मार्ग पर यातायात को प्रभावित करनें वाले लगभग 15 वाहनों पर क्लैम्प की कार्रवाई की. यदि वाहन चालक यातायात व्यवस्था में अपना योगदान नहीं देगें तो, यह कार्रवाई जारी रहेगी.

दी गईं है पार्किंग, यूज़ नहीं

एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने कहा है कि ट्रैफ़िक पुलिस के प्रयासों से अधिकांश जगह अभिभावकों को पार्किंग दी गयी हे। लेकिन, चंद लोग अपना समय बचाने के लिए स्कूल गेट के सामने गाड़ी छोड़कर जाते हैँ. जिससे स्कूल बस या अन्य अभिभावकों के वाहनो को निकालने में देरी होती है. उन्ही में कुछ अभिभावक जो बाज़ नहीं आ रहे, उन पर ये कार्रवाई कि जा रही है. ये कार्रवाई आने वाले दिनों में तेज होगी.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *