
Dehradun, राजधानी दून में बिजली के पोल आग आग उगल रहे हैँ. सोमवार को सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया. हालांकि, नजर पड़ने के बाद किसी ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. जिसके बाद समय रहते आग पर काबू पाया जा सका. मामला विंदाल पुल के पास का है. समाजसेवी रोशन राणा हम लोग की तर्ज पर टपकेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए सुबह-सुबह जा रहे थे. इसी बीच बिंदाल पुल के पास कुमार मंडी में बिजली का पोल नजर आया. जिस पर आग लगी हुई थी. तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई. कुछ मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका. मामले को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है. जिलाधिकारी सोनिका ने कहा है कि ऊर्जा निगम ऐसे बिजली के पोल, जिन पर बिजली की तार उलझे हुए हैं, उनको अंडरग्राउंड करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा जिन्होंने अनाधिकृत तौर पर बिजली के पोल पर तारों का जाल बिछाया है, उन पर भी कार्रवाई के लिए कहा गया है. पलटन बाजार में बिजली की लाइनों को अंडर ग्राउंड का काम दून स्मार्ट सिटी कर रही है. डीएम ने कहा कि इस मामले में जल्द विभागीय अधिकारियों की बैठक भी की जाएगी.
