
Dehradun, स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्य करने वालों पर SSP सख्त हुए हैँ. दरअसल, स्पा सेंटरों में चल रहे देहव्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थी. इसके बाद पुलिस ने सख़्ती दिखाई. पता चला कि जो स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी हैं, उनके पास डिप्लोमा तक नहीं है. उनका वेरिफिकेशन नहीं होता है. स्पा सेंटर्स में जो कस्टमर पहुंचते हैं, उनका लेखा-जोखा तक नहीं रखा जाता है. इसके बाद पुलिस ने पिछले करीब 6 महीनों से लगातार कई दौर की पड़ताल और छापेमारी की. अब बताया जा रहा है कि पुलिस की सख़्ती के बाद अब निशाने पर आए सेंटर्स शहर से निकलने लगे हैँ. मकान मालिकों ने बकायदा पुलिस में शिकायत दर्ज की है, कहा है कि स्पा सेंटर्स संचालक किराया न देकर फरार हो गए हैँ. ये सेंटर्स राजधानी दून के तमाम इलाकों में नजर आ जा रहे हैँ.