कोरोना पर फिर ये क्या, केंद्र ने राज्यों को भेज एक पत्र

देहरादून, एक बार फिर कोरोना ने अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। इस बार कोरोना के टारगेट पर चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ-साथ यूरोप के कुछ कुछ देश है, इसको देखते हुये भारत सरकार भी सतर्क हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के नाम चिट्ठी लिखकर उन्हें आगाह किया है। कहा गया है कि  किसी प्रदेश भी स्टेट के शासन-प्रशासन लापरवाह न हो जाए कि अब नए कोरोना केस की संख्या चिंताजनक नहीं है। केंद्र ने कहा है कि प्रदेश लोगों को कोविड रोधी टीका लेने को प्रोत्साहित करते रहें। साथ ही, लोगों को फेस मास्क पहनते रहने, सार्वजनिक स्थलों या भीड़-भाड़ में एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बरतने और साफ-सफाई पर ध्यान दें।

आपको बता दें कि चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरियेंट की लहर लगातार तेज हो रही है। चीन के कई शहरों में कड़े लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। वहां ऐसी नौबत आ गई है कि अगले दो हफ्तों को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि अगर इन दो हफ्तों में नई कोरोना लहर पर काबू नहीं पाया गया तो चीन में भयंकर तबाही मच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *