उत्तराखंड रोडवेज की हकीकत जानिए, इसलिए कर्मी 25 मार्च से उत्तर सकते हैं सड़कों पर

देहरादून, वेतन बिलों में अनियमितता समेत कई मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने 25 मार्च से आइएसबीटी पर धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। आरोप है कि लिपिकों की अनियमितता के चलते कुछ कर्मचारियों को दीपावली का प्रोत्साहन भत्ता तक नही मिल पाया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ग्रामीण डिपो शाखा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह व मंत्री संदीप चौधरी की ओर से शुक्रवार को डिपो एजीएम को ज्ञापन दिया गया। रोडवेयस यूनियन की ओर से 14 सूत्री मांगपत्र देकर 24 मार्च तक का समय दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 25 मार्च से बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।

ज्ञापन में ये कहा गया है::
– डिपो में अधिकतर बसों की दशा बेहद खराब है
– कार्यशाला से भी खराब बसों को संचालन पर भेजा जा रहा है।
-जिससे अक्सर यात्रा के दौरान यात्रियों का गुस्सा चालक व परिचालक को झेलना पड़ रहा है।
-वर्तमान में अनुबंधित वाहनों का डीजल क्रय बाजार होने से क्वालिटी खराब है
-डिपो अधिकारी एक बार भी शिकायत का संज्ञान नहीं ले रहे।
– दिल्ली मार्ग पर मेरठ-दिल्ली मेट्रो का काम चलने के कारण पुलिस की ओर से बसों को एक्सप्रेस वे से भेजा जा रहा।
– रोडवेज प्रबंधन चालक और परिचालक से इसकी रिकवरी कर रहा है, जो गलत है।
– यात्रियों की ओर से बसों में परिवाद पुस्तिका की मांग की जा रही, लेकिन किसी बस में पुस्तिका नहीं
– रोडवेज की ओर से अनुबंधित ढाबों की शिकायत यात्री व चालक-परिचालक कई दफा कर चुके हैं, लेकिन प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
-यूनियन ने लंबी दूरी के मार्गों पर उससे जुड़े चालक-परिचालकों को ड्यूटी देने की मांग की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *