धामी सौंप सकते हैं राज्यपाल को अपना इस्तीफा

देहरादून, नई कैबिनेट के गठन होने से पहले शुक्रवार को सीएम पुष्कर धामी ने निवर्तमान कैबिनेट के साथ सचिवालय में बैठक ली. जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा. सूत्रों के हवाले से खबर. अब वे राज्यपाल को अपना ईस्तीफा सौंप रहे हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल उन्हें नए सीएम बनने तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने चुनाव क्षेत्र खटीमा से चुनाव हार गए हैं. ऐसे में अब वे सीएम पद से ईस्तीफा दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *